नदी पति के घर जा रही है : Akbar Birbal Ki Kahani Hindi Me

नदी पति के घर जा रही है : Akbar Birbal Ki Kahani Hindi Me – वर्षा ऋतु थी। यमुना नदी में बाढ़ आई थी। लहरें किनारे पर आकर टकरा रही थी, जिससे अजीब सी ‘छप-छप’ की आवाज होती थी। शहंशाह अकबर का महल यमुना तट पर ही था। बादशाह गहरी नींद में सोए हुए थे। रात का सन्नाटा चारों तरफ फैला पड़ा था। छप-छप की आवाज जब बादशाह के कानों में पड़ी तो वह जाग गए और छप-छप की आवाज सुनने लगे।

फिर इसके बाद बादशाह को नींद नहीं आई तो वह कमरे में ही उठकर टहलने लगे। टहलते-टहलते वह खिड़की के पास आ गए और पानी से लबालब भरी यमुना नदी को अपलक देखने लगे। लहरों की छप- छपाहट अभी भी उनके कानों में गूंज रही थी।

नदी पति के घर जा रही है : Akbar Birbal Ki Kahani Hindi Me

तभी उन्हें ऐसा जान पड़ा जैसे नदी रो रही हो। शहंशाह के मन में सवाल उठ खड़ा हुआ कि आखिर क्या बात है। रात के सन्नाटे में सब सो रहे हैं मगर नदी क्यों रो रही है ? अपने इस प्रश्न का जवाब वह नहीं ढूंढ सके तो बिस्तर पर आकर चुपचाप लेट गए। दूसरे दिन शहंशाह दरबार में आए तो सभी दरबारियों से यही प्रश्न किया कि नदी रोती क्यों है ?

बारी-बारी से सभी दरबारियों ने अपनी समझ के अनुसार जवाब दिया लेकिन किसी के भी जवाब से बादशाह को संतुष्टि नहीं मिली। इसी बीच बीरबल दरबार में पधारे। बादशाह ने बीरबल को देखते ही सवाल कर दिया, “बताओ बीरबल, नदी क्यों रोती है ?”

बीरबल इस बेतुके सवाल पर कुछ देर तक हतप्रभ खड़े रहे फिर उन्होंने कहा, “जहांपनाह, मैं आपके सवाल का जवाब तभी दे सकता हूं जब मैं नदी का रोना अपने कानों से सुनूंगा।”

“बीरबल, नदी के रोने की आवाज तो मैं तुम्हें रात के सन्नाटे में ही सुना सकता हूं।” बादशाह ने यह कहकर बीरबल को देखा।

बीरबल रात होने पर शहंशाह के महल में पहुंचे। बादशाह उन्हें अपने महल की खिड़की के पास ले गए और वह ‘छप-छप’ की आवाज उन्हें सुनाई और इसका कारण पूछा। 

बीरबल अगले पल ही यह समझ गए कि यह तो पानी के बहने की आवाज है और बादशाह ने इसे ही नदी का रोना मान लिया है। बीरबल झुककर बड़े ही विनम्र स्वर में बोले, “हुजूर, नदी अपने पिता के घर यानी पहाड़ से विदा होकर अपने पति यानी समुद्र के यहां जा रही है, जिससे वह पिता से अलग होने के गम में रोती जा रही है।”

बीरबल का जवाब इतना सटीक और हकीकत भरा था कि बादशाह अकबर खुशी के मारे गदगद हो गए और कहा, “बीरबल, तुम्हारे पास तो हर सवाल का जवाब होता है। हम तुम्हारे जवाब से संतुष्ट हुए।”

उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट (nadi pati ke ghar ja rahi hai – akbar birbal story in hindi) पसंद आया होगा। इसी तरह का नई-नई कहानी सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करें।

नीचे कमेंट जरूर बताये कि नदी पति के घर जा रही है : Akbar Birbal Ki Kahani Hindi Me आपको कैसी लगी। इस ब्लॉग के नये पोस्ट का नोटिफिकेशन फेसबुक पर पाने के लिए मेरे फेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your love
Himanshu Kumar
Himanshu Kumar

Hellow friends, welcome to my blog NewFeatureBlog. I am Himanshu Kumar, a part time blogger from Bihar, India. Here at NewFeatureBlog I write about Blogging, Social media, WordPress and Making Money Online etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *