भारत के यवन राज्य : Bharat Ke Yavana Rajya in Hindi

Bharat ke Yavana rajya history in hindi : हिन्द-यवन राज्य (भारत-यूनान राज्य) भारतीय उपमहाद्वीप पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में स्थित 200 ई० पू० से 10 ई० पू० तक के काल में यूनानी मूल के राजाओं द्वारा प्रशासित राज्य थे। इस दौरान यहां 30 से भी अधिक हिन्द-यवन राजा रहे जो आपके में भी लड़ा करते थे। इस पोस्ट में भारत के यवन राज्य से संबंधित हिन्द-यूनानी / बैक्ट्रियाई यूनानी — डेमिट्रियस (demitriyas) एवं मिनांडर (minandar) के बारे में जानेंगे और साथ ही इसके महत्त्वपूर्ण question answer को भी देखेंगे।

bharat ke yavana rajya history in hindi demitriyas

भारत पर आक्रमण करनेवाले विदेशी आक्रमणकारियों का क्रम इस प्रकार है –

हिन्द-यूनानी / बैक्ट्रियाई यूनानी >> शक >> पहल्व >> कुषाण।

सेल्यूकस द्वारा स्थापित पश्चिमी तथा मध्य एशिया के विशाल साम्राज्य को इसके उत्तराधिकारी एण्टिओकस प्रथम ने अक्षुण्ण बनाये रखा।

एण्टिओकस द्वितीय के शासनकाल में विद्रोह के फलस्वरूप उसके अनेक प्रान्त स्वतंत्र हो गए।

बैक्ट्रिया के विद्रोह का नेतृत्व डियोडोट्स प्रथम ने किया था। बैक्ट्रिया पर डियोडोट्स प्रथम के साथ इन राजाओं ने क्रमशः शासन किया — डियोडोट्स द्वितीय, यूथिडेमस, डेमिट्रियस, मिनांडर, युक्रेटाइडस, एण्टी आलकीडस तथा हर्मिक्स।

भारत के यवन राज्य (Bharat ke Yavana Rajya)

हिन्द-यूनानी (बैक्ट्रियाई यूनानी) का भारत पर आक्रमण :

डेमिट्रियस (Demitriyasa)

  • भारत पर सबसे पहले आक्रमण बैक्ट्रिया (यवन) के शासक डेमिट्रियस ने किया।
  • डेमिट्रियस ने 190 ई० पू० में हिन्दू-कुश पर्वत श्रृंखला पार करके पश्चिमोत्तर भारतीय क्षेत्रों पर धावा बोल दिया और अफगानिस्तान, पंजाब एवं सिंध के बहुत बड़े भाग पर अधिकार कर लिया।
  • इसने शाकल (आधुनिक शियालकोट) को अपनी राजधानी बनायी।
  • इसे ही हिन्दयूनानी या बैक्ट्रियाई यूनानी कहा गया।

मिनांडर (Minandara)

  • हिन्द-यूनानी शासकों में सबसे अधिक विख्यात मिनांडर (165-145 ई० पू०) हुआ।
  • मिनांडर की राजधानी शाकल (आधुनिक सियाकलकोट) शिक्षा का प्रमुख केंद्र था।
  • मिनांडर ने नागसेन (नागार्जुन) से बौद्ध धर्म की दीक्षा ली।
  • मिनांडर के प्रश्न एवं नागसेन द्वारा दिए गए उत्तर एक पुस्तक के रूप में संगृहीत हैं, जिसका नाम मिलिंदपन्हो अर्थात मिलिंद के प्रश्न या ‘मिलिंदप्रशन‘ है।

हिन्द-यूनानी / बैक्ट्रियाई यूनानी के बारे में कुछ अन्य तथ्य (Other Fact About Hind-Yunani / Baktriyai Yunani)

  • हिन्द-यूनानी भारत के पहले शासक हुए जिनके जारी किये सिक्कों के बारे में निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि सिक्के किन-किन राजाओं के हैं।
  • भारत में सबसे पहले हिन्द-यूनानियों ने ही सोने के सिक्के जारी किये।
  • हिन्द-यूनानी शासकों ने भारत के पश्चिमोत्तर सीमा-प्रान्त में यूनान की प्राचीन कला चलाई, जिसे हेलेनिस्टिक आर्ट कहते हैं। भारत में गंधार कला इसका उत्तम उदाहरण है।

भारत के यवन राज्य से संबंधित प्रश्न उत्तर : Bharat ke yavana rajya GK Question Answer in Hindi

  1. भारतीय रंगमंच में यवनिका (पर्दा) शुभारंभ किसने किया – यूनानियों ने
  2. मौर्य साम्राज्य के ध्वंस के पश्चात कई आक्रमणों की श्रृंखला रही। भारत पर सबसे पहले आक्रमण किसने किया – बैक्ट्रियन / ग्रीक
  3. जो कला शैली भारतीय और ग्रीक / यूनानी शैली का सम्मिश्रण है, उसे क्या कहते हैं – गंधार
  4. प्राचीन काल के भारत पर आक्रमण करनेवाले विदेशी आक्रमणकारियों का सही क्रम क्या है – यूनानी >> शक >> कुषाण
  5. भारत में प्रथम बार सैनिक प्रशासन (Military Governship) व्यवहार किसके द्वारा लाया गया – ग्रीकों द्वारा
  6. ईसा पूर्व दूसरी सदी के प्रारंभ में उत्तरी अफगानिस्तान में स्थापित भारत-यूनानी राज्य था – बैक्ट्रिया
  7. किसने अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में अपने पुत्र के हाथों में राजसत्ता सौंपकर बौद्ध भिक्षु हो गया – मिनांडर
  8. सेल्यूकस का उत्तराधिकारी कौन था – एण्टिओकस प्रथम
  9. भारत पर सबसे पहले आक्रमण बैक्ट्रिया (यवन) के किस शासक ने किया – डेमिट्रियस
  10. मिनांडर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा किससे ली – नागसेन (नागार्जुन) से
  11. मिनांडर के प्रश्न एवं नागसेन के उत्तर किस पुस्तक में संगृहीत है – मिलिंदपन्हो
  12. भारत में सबसे पहले किसने सोने के सिक्के जारी किये – हिन्द-यूनानियों ने
  13. हिन्द-यूनानी शासकों द्वारा भारत के पश्चिमोत्तर सीमा-प्रान्त में चलाये गए प्राचीन कला को क्या कहते हैं – हेलेनिस्टिक आर्ट

प्राचीन भारतीय इतिहास नोट्स :

उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। इस ब्लॉग के सभी नए पोस्ट को अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

भारत के यवन राज्य (Bharat ke yavana rajya history in hindi) से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। अधिक जानकारी के लिए मुझे फेसबुक पर फॉलो कर सकते हैं।

Share your love
Himanshu Kumar
Himanshu Kumar

Hellow friends, welcome to my blog NewFeatureBlog. I am Himanshu Kumar, a part time blogger from Bihar, India. Here at NewFeatureBlog I write about Blogging, Social media, WordPress and Making Money Online etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *