History of Islam Dharm in Hindi : इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब थे। इस्लाम धर्म के अनुयाइयों की संख्या में ईसाई धर्म के बाद दूसरा स्थान है। इसके अनुयायियों को मुसलमान और इनके प्रार्थना स्थल को मस्जिद कहते हैं। इस पोस्ट में इस्लाम धर्म (Islamic dharm) से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले Important question answer हिंदी में जानेंगे।
इस्लाम धर्म क्या है : Islam Kya Hai ?
इस्लाम एक ही अल्लाह को मानते हैं, जिसे वे ईश्वर (फारसी – खुदा) कहते हैं। एकेश्वरवाद को अरबी में तौहीद कहते हैं, जो शब्द वाहीद से आता है जिसका अर्थ है एक। इस्लाम में अल्लाह को मानव की समझ से परे माना जाता है।
इस्लाम के अनुसार ईश्वर ने धरती पर मनुष्य के मार्गदर्शन के लिये समय-समय पर किसी व्यक्ति को अपना दूत बनाया। लगभग संसार मे 124,000 नबी (दूत) एक खुदा को पूजने का सन्देश देने के लिये भेजे गये थे।
इस्लाम में इन दूतों को नबी कहते हैं। जिन नबियों को ईश्वर ने स्वयं, शास्त्र या धर्म पुस्तकें प्रदान कीं उन्हें रसूल कहते हैं। इनको जो धार्मिक पुस्तक प्रदान की गयी उसका नाम कुरान है।
मुसलमान देवदूतों (अरबी में मलाइका / उर्दु में “फ़रिश्ते“) के अस्तित्व को मानते हैं। उनके अनुसार देवदूत स्वयं कोई विवेक नहीं रखते और ईश्वर की आज्ञा का यथारूप पालन ही करते हैं। वह केवल रोशनी से बनीं हूई अमूर्त और निर्दोष आकृतियाँ हैं जो कि न पुरुष हैं न स्त्री, बल्कि मनुष्य से हर दृष्टि से अलग हैं।
इस्लाम धर्म के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य : Important Fact About Islam Dharm
- इस्लाम का उदय सातवीं सदी में अरब प्रायद्वीप में हुआ।
- इस्लाम के अंतिम नबी हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ई० में मक्का में हुआ था।
- हजरत मुहम्मद साहब के पिता का नाम अब्दुल्ला और माता का नाम अमीना था।
- हजरत मुहम्मद साहब को 610 ई० में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई।
- 24 सिंतबर, 622 ई० को पैगम्बर के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत् (हिजरी संवत्) के नाम से जानी जाती है।
- मुहम्मद की शादी 25 वर्ष की अवस्था में खदीजा नामक विधवा के साथ हुई।
- मुहम्मद की पुत्री का नाम फातिमा एवं दामाद का नाम अली हुसैन है।
- देवदूत जिब्रियल (Gabriel) ने पैगम्बर मुहम्मद साहब का कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित की।
- कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है।
- पैगम्बर मुहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया।
- हजरत मुहम्मद की मृत्यु 8 जून, 632 ई० को हुई। इन्हें मदीना में दफनाया गया।
मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम दो पंथों में विभाजित हो गया : –
- सुन्नी
- शिया
सुन्नी : सुन्नी उन्हें कहते हैं जो सुन्ना में विश्वास करते हैं। सुन्ना पैगम्बर मुहम्मद साहब के कथनों और कार्यों का विवरण है।
शिया : शिया अली की शिक्षाओं में विश्वास करते हैं तथा उन्हें मुहम्मद साहब का उत्तराधिकारी मानते हैं।
- अली, हजरत मुहम्मद साहब के दामाद थे।
- अली की हत्या सन् 661 ई० में कर दी गई।
- अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ई० में कर्बला (इराक) नामक स्थान पर कर दी गई।
- इन दोनों हत्या ने शिया को निश्चित मत का रूप दे दिया।
- पैगम्बर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी ‘खलीफा‘ कहलाए।
- इस्लाम (Islam) जगत में खलीफा पद 1924 ई० तक रहा।
- 1924 ई० में खलीफा पद को तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।
- इब्न ईशाक ने सर्प्रथम पैगम्बर साहब का जीवन-चरित लिखा।
- मुहम्मद साहब पैगम्बर के जन्म-दिन पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर्व मनाया जाता है।
- भारत में सर्प्रथम इस्लाम का आगमन अरबों के जरिए हुआ।
- 712 ई० में अरबों ने सिन्ध जीत लिया और सबसे पहले भारत के इसी भाग में इस्लाम एक महत्वपूर्ण धर्म बना।
नमाज़ के दौरान मुसलमान मक्का की तरफ मुंह करके खड़े होते हैं। भारत में मक्का पश्चिम की ओर पड़ता है। मक्का की ओर की दिशा को किबला कहा जाता है।
इस्लाम धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर : Islam Dharm GK Question Answer in Hindi
- इस्लाम का उदय सबसे पहले कहाँ हुआ – अरब प्रायद्वीप में
- भारत में इस्लाम का आगमन किसके जरिये हुआ – अरबों के जरिए
- इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे – हजरत मुहम्मद साहब
- मुहम्मद साहब की पुत्री का नाम क्या था – फातिमा
- किस देवदूत ने पैगम्बर मुहम्मद साहब का कुरान अरबी भाषा में संप्रेषित किया – जिब्रियल
- इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ क्या है – कुरान
- मुहम्मद साहब के दामाद का क्या नाम था – अली हुसैन
- पैगम्बर के मक्का से मदीना की यात्रा को इस्लाम जगत में किस नाम से जाना जाता है – मुस्लिम संवत् (हिजरी संवत्)
- मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम किन दो पंथों में विभाजित हो गया – सुन्नी तथा शिया
- सुन्ना में विश्वास करने वाले को क्या कहते हैं – सुन्नी
- अली की शिक्षाओं में विश्वास करने वाले को क्या कहते हैं – शिया
- सर्प्रथम पैगम्बर मुहम्मद साहब का जीवन-चरित किसने लिखा – इब्न ईशाक
- पैगम्बर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी क्या कहलाए – खलीफा
- 1924 ई० में किसने खलीफा पद को समाप्त कर दिया – तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने
- मक्का की ओर की दिशा को क्या कहते है – किबला
- भारत में मक्का किस दिशा की ओर पड़ता है – पश्चिम
- पैगम्बर मुहम्मद साहब ने किसकी शिक्षाओं का उपदेश दिया – कुरान
- हजरत मुहम्मद साहब को ज्ञान की प्राप्ति कब और कहाँ पर हुई – 610 ई० में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में
- हजरत मुहम्मद साहब का जन्म कब हुआ – 570 ई० में
- हजरत मुहम्मद साहब का जन्म कहाँ पर हुआ – मक्का में
- मुहम्मद साहब पैगम्बर के जन्म-दिन पर किस पर्व को मनाया जाता है – ईद-ए-मिलाद-उन-नबी
- मुहम्मद साहब के पिता का क्या नाम था – अब्दुल्ला
- मुहम्मद साहब के माता का नाम क्या था – अमीना
- हजरत मुहम्मद साहब को कहाँ पर दफनाया गया – मदीना में
प्राचीन भारतीय इतिहास नोट्स :
- प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत : Source of Ancient Indian History in Hindi
- प्रागैतिहासिक काल : Prehistoric Age Notes in hindi
- सिंधु घाटी सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता : Indus Valley Civilization Notes In Hindi
- सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, खोजकर्ता, स्थिति, वस्तुएं
- वैदिक सभ्यता : Vedic Civilization Notes in Hindi
- 16 महाजनपदों का उदय : Mahajanpada Period in Hindi
- जैन धर्म का इतिहास : Jain Dharma History in Hindi
- बौद्ध धर्म का इतिहास : Bauddha Dharma History in Hindi
- जैन धर्म के 24 तीर्थंकर : Jain Tirthankara and their symbols in Hindi
- शैव धर्म का इतिहास : Shaiv Dharm in Hindi
- वैष्णव धर्म या भगवत धर्म : Vaishnav Dharm History in Hindi
- ईसाई धर्म का इतिहास : Christian Dharma History in Hindi
उम्मीद करता हूँ यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। इस्लाम धर्म के इतिहास (Islam dharm history in hindi) से संबंधित अगर कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।
इस ब्लॉग के सभी पोस्ट सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।
bhai aao kha se etna imformation late hai.
hm jaise logo k liye bhut hiachha hai.
aap aise information hmesa dete rho.
Looking great work dear, I really appreciated to you on this quality work. Nice post!!
bohut badhiya post hai aapki
Thank for this post. we want more. pls hlp me in boost up my blogger account
Hey,
I write an article related to general information. You are a content writer too, so can you provide me a backlink to your article? if you promote my blog through your article, I’ll also promote your blog through my article, and it will be beneficial for both of us.