Arising of Mahajanpada notes in hindi : बुद्ध के जन्म के पूर्व 6ठी शताब्दी ई० पू० में भारतवर्ष 16 जनपदों में बँटा हुआ था। इसकी जानकारी हमें बौद्धग्रंथ अंगुत्तर निकाय से मिलती है। प्राचीन भारत में राज्य या प्रशासनिक इकाईयों को महाजनपद (Mahajanpada) कहते थे। इस पोस्ट में महाजनपदों की राजधानी, इसके आधुनिक क्षेत्र तथा इसके शासक के बारे में जानेंगे।
बौद्ध ग्रन्थ अंगुत्तर निकाय, महावस्तु में निम्न 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है –
अंग, मगध, वत्स, काशी, कोशल, वज्जि, मल्ल, पंचाल, अवन्ति, चेदि, कुरु, कम्बोज, मत्स्य, शूरसेन, गान्धार, अश्मक

16 महाजनपद (Mahajanpada) की राजधानी और इसके आधुनिक स्थान
महाजनपद | राजधानी | क्षेत्र (आधुनिक स्थान) | |
1. | मगध | गिरिब्रज / राजगृह | पटना, गया (बिहार) |
2. | अंग | चंपा | भागलपुर, मुंगेर (बिहार) |
3. | काशी | वाराणसी | वाराणसी के आस-पास (उत्तर प्रदेश) |
4. | कोशल | श्रावस्ती | फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) |
5. | वत्स | कौशाम्बी | इलाहाबाद के आस-पास, (उत्तर प्रदेश) |
6. | अवन्ति | उज्जैन / महिष्मती | मालवा (मध्य प्रदेश) |
7. | वज्जि | वैशाली / विदेह / मिथिला | मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा के आस-पास का क्षेत्र |
8. | पंचाल | अहिच्छत्र, काम्पिल्य | बरेली, बदायूँ, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) |
9. | कुरु | इंद्रप्रस्थ | आधुनिक दिल्ली, मेरठ एवं हरियाण के कुछ क्षेत्र |
10. | चेदि | शक्तिमती | बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) |
11. | मत्स्य | विराटनगर | जयपुर (राजस्थान) के आस-पास के क्षेत्र |
12. | शूरसेन | मथुरा | मथुरा (उत्तर प्रदेश) |
13. | कम्बोज | हाटक | राजोरी एवं हजारा क्षेत्र (उत्तर प्रदेश) |
14. | गान्धार | तक्षशिला | रावलपिंडी एवं पेशावर (पाकिस्तान) |
15. | अश्मक | पोटली / पोतन | गोदावरी नदी क्षेत्र (दक्षिण भारत का एक मात्र जनपद) |
16. | मल्ल | कुशीनारा, पावा | देवरिया (उत्तर प्रदेश) |
मगध
मगध की राजधानी गिरिब्रज या राजगृह थी। यह दक्षिण बिहार के पटना व गया जिलो में स्थित था। मगध की स्थापना बृहद्रथ ने की थी और बृहद्रथ के बाद जरासंध यहाँ का शासक था।
काशी
काशी की राजधानी वाराणसी थी। वर्तमान की वाराणसी व इसके आस-पास का क्षेत्र इसके अंग थे। जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ के पिता अश्वसेन काशी के राजा थे।
अंग
अंग की राजधनी चम्पा थी। वर्तमान बिहार के मुंगेर और भागलपुर जिले इसके अंग थे।
कोशल
कोशल की राजधानी श्रावस्ती थी। आधुनिक फैजाबाद (उत्तरप्रदेश) का क्षेत्र इसमें सम्मिलित था। कोशल देश के राजा प्रसेनजित थे। कोशल की एक महत्वपूर्ण नगरी अयोध्या थी जिसका संबंध राम के जीवन से जोड़ा जाता है।
वत्स
वत्स की राजधानी कौशाम्बी थी। आधुनिक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के आस-पास के क्षेत्र इस महाजनपद के अंतर्गत शामिल थे।
अवन्ति
अवन्ति की राजधानी उज्जैन / महिष्मती थी। आधुनिक मालवा (मध्य प्रदेश) के क्षेत्र इसके अंतर्गत शामिल थे। चन्ड प्रद्योत यहाँ का एक शक्तिशाली राजा था।
वज्जि
वज्जि की राजधानी वैशाली / विदेह / मिथिला थी। आधुनिक मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा के आस-पास का क्षेत्र इसमें सम्मिलित था।
पंचाल
पंचाल की राजधानी अहिच्छत्र, काम्पिल्य थी। वर्तमान उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूँ, फर्रुखाबाद का क्षेत्र इसमें सम्मिलित था।
कुरु
कुरु की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी। आधुनिक दिल्ली, मेरठ एवं हरियाणा के कुछ क्षेत्र इसमें शामिल थे।
चेदि
चेदि की राजधानी शक्तिमती थी। आधुनिक उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड का क्षेत्र इसमें सम्मिलित था। इस राज्य का उल्लेख महाभारत में भी है। शिशुपाल यहाँ का राजा था।
मत्स्य
मत्स्य की राजधानी विराटनगर थी। वर्तमान राजस्थान के जयपुर के आस-पास का क्षेत्र इसमें सम्मिलित था।
शूरसेन
शूरसेन की राजधानी मथुरा थी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मथुरा का क्षेत्र इसके अंतर्गत सम्मिलित था। यहां का शासक अवन्तिपुत्र महात्मा बुद्ध का अनुयायी था।
कम्बोज
कम्बोज की राजधानी हाटक थी। आधुनिक उत्तर प्रदेश के राजोरी एवं हजारा क्षेत्र इसके अंतर्गत शामिल था।
गान्धार
गान्धार की राजधानी तक्षशिला थी। आधुनिक पाकिस्तान के रावलपिंडी एवं पेशावर का क्षेत्र इसमें सम्मिलित था।
अश्मक
अश्मक की राजधानी पोटली / पोतन थी। यह दक्षिण भारत का एकमात्र महाजनपद था। वर्तमान गोदावरी नदी क्षेत्र इसमें सम्मिलित था।
मल्ल
मल्ल के दो भाग थे। एक की राजधानी कुशीनारा और दूसरे की राजधानी पावा था। कुशीनारा में गौतम बुद्ध की मृत्यु हुई थी। आधुनिक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला इसमें सम्मिलित था।
महाजनपदों के प्रमुख शासक : Chief Rulers of Mahajanpadas
महाजनपद | प्रमुख शासक |
अंग | ब्रहमदत्त |
काशी | बानर, अश्वसेन |
मगध | बिंबिसार, अजातशत्रु, शिशुनाग |
अवन्ति | चंडप्रद्योत |
वत्स | उदयिन |
कोसल | प्रसेनजित |
चेदी | उपचार |
गंधार | चंद्रवर्मन, सुदक्षिण |
मत्स्य | विराट |
शूरसेन | अवन्तिपुत्र |
कुरु | कोरव्य |
महाजनपद (Mahajanpada) से संबंधित Question Answer
- कौन-सा बौद्ध ग्रंथ 16 महाजनपदों का उल्लेख करता है – अंगुत्तर निकाय
- मगध की राजधानी क्या थी – गिरिब्रज / राजगृह
- कुरु की राजधानी क्या थी – इंद्रप्रस्थ
- मगध किस आधुनिक क्षेत्र में सम्मिलित था – पटना व गया जिला
- अवन्ति किस आधुनिक क्षेत्र में फैला हुआ था – मालवा (मध्य प्रदेश)
- गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी – कुशीनारा
- उदयिन किस महाजनपद (राज्य) का शासक था – वत्स
- अजातशत्रु किस राज्य का शासक था – मगध
- मगध की स्थापना किसने की थी – बृहद्रथ
- प्रसेनजित किस महाजनपद का शासक था – कोशल
- कोशल की राजधानी क्या थी – श्रावस्ती
- कुरु किस आधुनिक क्षेत्र में फैला हुआ था – आधुनिक दिल्ली, मेरठ एवं हरियाण के कुछ क्षेत्र
- गान्धार की राजधानी क्या थी – तक्षशिला
- अंग राज्य का प्रमुख शासक कौन था – ब्रहमदत्त
प्राचीन भारतीय इतिहास नोट्स :
- प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत : Source of Ancient Indian History in Hindi
- प्रागैतिहासिक काल : Prehistoric Age Notes in hindi
- सिंधु घाटी सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता : Indus Valley Civilization Notes In Hindi
- सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, खोजकर्ता, स्थिति, वस्तुएं
- वैदिक सभ्यता : Vedic Civilization Notes in Hindi
- बौद्ध धर्म का इतिहास : Bauddha Dharma History in Hindi
- जैन धर्म के 24 तीर्थंकर : Jain Tirthankara and their symbols in Hindi
- शैव धर्म का इतिहास : Shaiv Dharm in Hindi
- वैष्णव धर्म या भगवत धर्म : Vaishnav Dharm History in Hindi
- इस्लाम धर्म का इतिहास : Islam Dharm History in Hindi
- ईसाई धर्म का इतिहास : Christian Dharma History in Hindi
महाजनपद (mahajanpada) काल से संबंधित कोई भी सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखे। पोस्ट पसंद आया हो तो इसे फेसबुक पर शेयर जरूर करें।
इसी तरह के और भी नोट्स सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए इस ब्लॉग को अभी सब्सक्राइब करें। अधिक जानकारी के लिए आप मुझे फेसबुक पर फॉलो कर सकते है।
usually i never comment on blogs but your article is so convicing that i never stop myself to say something about it good article
Very good sir, i love to read your blog
Keep it up