पिम्पल को दूर करने के घरेलू उपाय -How to Remove Pimples

आज इस पोस्ट में मैं बताने वाला हूँ pimples ko dur kaise kare. अगर आपके चेहरे पर बहुत दिनों से पिम्पल है तो इसका इलाज करना बहुत ही जरूरी है वरना यह आपके त्वचा पर दाग छोड़ सकता है।

pimples ko dur kaise kare how remove pimples

चेहरे पर पिम्पल होने के कारण :

Pimples होने के निम्न कारण हो सकते है।

  1. उम्र बढ़ने पर हमारे शरीर के hormone में कुछ परिवर्तन होते है जिसके वजह से पिम्पल हो सकते है।
  2. पेट से जुड़ी समस्याएं होने के वजह से भी पिम्पल हो सकता है।
  3. अधिक समय तक तनाव में रहने के वजह से भी पिम्पल हो सकता है।
  4. धूल-मिट्टी और प्रदूषित वातावरण में अधिक रहने के वजह से पिम्पल हो सकता है।
  5. लंबे समय तक एलोपैथिक दवाई का सेवन करने के वजह से भी पिम्पल हो सकता है।
  6. अपने चेहरे पर artificial सामग्री से बानी चीजों का अधिक इस्तेमाल करने से पिम्पल हो सकता है।

पिम्पल को दूर करने के लिए घरेलू उपाय। Pimples Ko Remove Kaise Kare

Pimples को हटाने या दूर करने के लिए नीचे दिए गए उपायों का इस्तेमाल कर सकते है :

1. एलोवेरा – Aloe Vera

aloe vera se pimples ko dur kare

एलोवेरा को काटने पर अंदर से एक तरह का जेल निकलता है। इस जेल को पिम्पल्स पर लगा ले तथा 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो ले।

2. नीम – Neem

neem leaves se pimples dur kare

नीम के पत्तों को धूप में सुखाकर पाउडर बना ले तथा इसमें बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी मिला ले। इसमें अपने जरूरत के अनुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को पिम्पल्स पर लगाए तथा 15-20 मिनट तक लगा रहने दे और फिर उसके बाद पानी से धो ले।

3. हल्दी – Turmeric

turmeric haldi

हल्दी एक antiseptic medicine है। यह त्वचा पर के bacteria को मारती है तथा त्वचा के cell को जल्दी ठीक करती है।

हल्दी में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर ले। फिर उसके बाद पेस्ट को पिम्पल पर लगा ले तथा 15-20 मिनट तक लगा रहने दे और उसके बाद पानी से धो ले।

4. नीम्बू – Lemon

lemon nimbu

एक छोटा से बर्तन में नीम्बू का रस निकाल लें तथा रुई से नीम्बू के रस को पिम्पल पर लगाएं। यह काम आप रात में सोने से पहले करे और रात भर नीम्बू के रस को लगा रहने दे तथा सुबह में उठकर पानी से धो ले।

5. लहसून – Garlic

garlic lahsun

3-4 लहसून की कलियां का पेस्ट बना ले तथा इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट को पिम्पल पर लगाएं। पेस्ट को 10-15 मिनट लगा रहने दे और फिर उसके बात पानी से धो ले।

6. शहद – Honey

honey shahad

शहद एक natural antibiotic है जो pimples उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को मारती है। एक छोटा सा कटोरी में थोड़ा-सा शहद लेकर इसको अपने उंगली से पिम्पल पर लगाएं तथा 20-25 मिनट के लिए सूखने छोड़ दे। फिर पानी से धो ले।

7. पपीता – Papaya

papaya papita

पपीता के कुछ टुकड़ों को कुचलकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट को पिम्पल पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दे और उसके बाद पानी से धो ले।

8. टमाटर – Tomato

tomato tamatar

टमाटर के ताजे रस को चेहरे पर लगाकर लगभग 1 घण्टा लगा रहने दे और फिर उसके बाद धो ले।

9. संतरे का छिलका – Orange Peel

orange peel santre ka chhilka se pimples remove kare

संतरे के छिलके को पिम्पल पर लगाएं।

10. केले का छिलका – Banana Peel

banana peel kele ka chhilka

केले के छिलके का अंदर वाले भाग को अपने चेहरे पर लगाए और फिर 15-20 मिनट बाद पानी से धो ले।

उम्मीद करता हूँ यह पोस्ट pimples को दूर करने में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अगर यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे फेसबुक पर शेयर करे।

Share your love
Himanshu Kumar
Himanshu Kumar

Hellow friends, welcome to my blog NewFeatureBlog. I am Himanshu Kumar, a part time blogger from Bihar, India. Here at NewFeatureBlog I write about Blogging, Social media, WordPress and Making Money Online etc.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *