आज मैं बात करने वाला हूँ : 6 most popular web browser के बारे में। वैसे तो browser बहुत types के है परंतु मैं आपको सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वा सबसे प्रसिद्ध वेब ब्राउज़र के बारे में बताऊंगा। मैंने अपने पिछले पोस्ट में web browser के बारे में पूरे विस्तार से बताया था आप उस पोस्ट को जरूर देखे ताकि ब्राउज़र के बारे में अच्छे से जानकारी मिल जाए।

वेब ब्राउज़र के प्रकार। Types of Browser in Hindi
1. Google Chrome Browser

- Google chrome browser को गूगल द्वारा 2008 ई. में launch किया गया।
- यह Android, Linux, MacOS, Microsoft windows etc. operating system के लिए उपलब्ध है।
- यह ब्राउज़र 50 से भी अधिक language को support करता है।
- इस ब्राउज़र का इस्तेमाल desktop के साथ मोबाइल पर भी कर सकते है।
- मोबाइल में इस ब्राउज़र का इस्तेमाल करते समय किसी भी web page को mobile version से desktop version में भी बदल सकते है।
- अभी यह सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला browser है।
- इस पर browsing private रूप से होती है।
- इसमें phishing या malware का खतरा नहीं होता है।
2. Mozilla Firefox

- Mozilla Firefox browser को officially 2004 फरवरी में Mozilla Corporation के द्वारा launch किया गया।
- पहले इस ब्राउज़र का नाम Phoenix, उसके बाद Firebird और फिर बाद में Firefox रखा गया।
- यह Android, Windows, Linux, MacOS, Microsoft window इत्यादि जैसे OS के लिए available है।
- इसका इस्तेमाल desktop के साथ मोबाइल पर भी कर सकते है।
- Firefox भी बहुत सी भाषाओं को support करता है।
- Chrome browser की तुलना में मोबाइल पर इस ब्राउज़र की popularity कम है।
- Firefox में theme और extensions installation का feature available है जिसमें कि theme को change करके browser को एक नया look दे सकते है।
- यह spam/malware को filter करता है।
3. Opera

- Opera browser को 1996 ई. में opera company ने develop किया।
- यह दूसरे browser की तुलना में faster and lightweight ब्राउज़र है।
- यह Android, Windows, MacOS, Linux इत्यादि operating system के लिए उपलब्ध है।
- इसमें multiple windows, zoom functions और बहुत कुछ मौजूद है।
- इसमें web page बहुत ही fast loading होता है।
- इस ब्राउज़र में RAM का इस्तेमाल chrome और mozilla की तुलना में बहुत ही कम होता है।
4. Internet Explorer

- यह ब्राउज़र Microsoft के द्वारा 1994 ई. में develop किया गया तथा 1995 ई. में launch किया गया।
- यह window operating system के साथ पहले से ही install रहता है।
- यह केवल windows पर ही उपलब्ध है। इस ब्राउज़र में कुछ दोष पाई जाती है जैसे कि इसमें phishing/malware से protect करने के क्षमता अधिक नहीं होती है।
- Microsoft Edge इस ब्राउज़र का latest version है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने कहा है कि यह ब्राउज़र क्रोम तथा mozilla ब्राउज़र से भी अधिक तेजी से काम करता है।
5. Safari browser

- यह ब्राउज़र iPhone का निर्माण करने वाली Apple company द्वारा January 2003 में बनाया गया था।
- 2003 ई. में इसे MAC operating system के लिए बनाया गया था। 2007 में इसे iPhone में भी इस्तेमाल किया जाने लगा। Windows OS के लिए भी इसका एक version बनाया गया था परंतु 2012 के बाद बंद कर दिया गया क्योंकि इसका इस्तेमाल अधिक नहीं हो रहा था।
- यह ब्राउज़र web kit पर basis है।
- Bookmarks को किसी भी ब्राउज़र से इसमें Import कर सकते है।
6. UC Browser

- UC Browse को chinese mobile internet company UCWeb द्वारा 2004 में launch किया गया।
- पहले यह ब्राउज़र सिर्फ mobile के लिए ही उपलब्ध था परंतु अब यह Android, iOS तथा windows के लिए भी available है।
- इसमें एक साथ बहुत सारे downloads कर सकते है। यह pause-and-resume downloads को supports करता है।
- इसमें ads को block कर सकते है।
उम्मीद करता हूँ यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। इन 6 popular browser के अलावा कोई और ब्राउज़र हो तो comment में बताये।
इस ब्लॉग के सभी पोस्ट अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करे। पोस्ट पसंद आया हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस इत्यादि जैसे सोशल साइट्स पर शेयर करें।
नीचे दिए गए पोस्ट भी पढ़े :