Prehistoric age notes in hindi : प्रागैतिहासिक काल से संबंधित जितने भी मुख्य बिंदु है, उन सभी के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। साथ ही pragaithihasik kal के सभी important question answer भी दिए हुए हैं जो कि परीक्षा के समय तुरंत रिविशन करने में मदद करेगा। यह pragaitihasik kal notes आपको एस. एस. सी., रेलवे जैसे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने में मदद करेगा।

प्रागैतिहासिक काल क्या है : What is Prehistoric Period
जिस काल में मनुष्य ने घटनाओं का कोई लिखित विवरण नहीं रखा, उसे प्रागैतिहासिक काल कहते है। इस काल के बारे में जानकारी पाषाण के उपकरणों, मिट्टी के बर्तनों, खिलौने आदि से प्राप्त होती है।
प्रागैतिहासिक काल को प्रस्तर युग भी कहते हैं।
आद्य ऐतिहासिक काल क्या है : What is Epochal Peroid
‘आद्य ऐतिहासिक काल’ उस काल को कहते हैं, जिस काल में लेखन-कला के प्रचलन के बाद उपलब्ध लेख पढ़ें नहीं जा सके।
ऐतिहासिक काल किसे कहते है : What is Historical peroid
मानव विकास के उस काल को इतिहास कहा जाता है, जिसका विवरण लिखित रूप में उपलब्ध है।
‘ज्ञानी मानव’ (होमोसेपियंस) का प्रवेश इस धरती पर आज से लगभग 30 या 40 वर्ष पूर्व हुआ।
प्रागैतिहासिक काल नोट्स : Pragaitihasik kal Notes in Hindi
प्रागैतिहासिक काल को तीन भागों में बाँटा गया है –
- पुरा-पाषाणकाल (Palaeolithic Age)
- मध्य-पाषाण काल (Mesolithic Age)
- नव-पाषाणकाल (Neolithic Age)
1. पुरा-पाषाण काल क्या है : Pura-Pashanakal kya hai ?
- मानव ने आग का अविष्कार पुरा-पाषाणकाल में किया।
- पूर्व-पाषाण युग के मानव की जीविका का मुख्य आधार शिकार था।
- इस काल के अधिकतर औजार पत्थर (स्फटिक) के बने थे।
- इस काल में होमो सेपियन्स (Homo Sapiens) अर्थात आधुनिक मानव का उदय हुआ।
- इस काल का मानव शैलाश्रयों (Rock shelter) में रहने लगा था।
- इस काल में मानव चित्रकारी और नक्काशी करना जान चुका था।
- पललावरम् नामक स्थान पर प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज हुई थी।
- इस काल के चित्रकारी के साक्ष्य मध्य प्रदेश स्थित ‘भीमबेटका की गुफाओं’ मिले हैं।
2. मध्य-पाषाणकाल क्या है : Madhya-Pashanakal kya hai ?
- इस काल के मानव मछली पकड़कर, शिकार करके और खाद्य सामग्री एकत्रित कर जीवन यापन करते थे।
- मानव द्वारा पशुपालन करने का प्रारम्भिक साक्ष्य इसी काल से मिलता है।
- मानव द्वारा पशुपालन के साक्ष्य राजस्थान के बागोर और मध्य प्रदेश के आदमगढ़ से प्राप्त हुए हैं।
- इस काल के मानव एक ही स्थान पर स्थायी निवास करते थे
- तीर कमान का अविष्कार सर्वप्रथम इसी काल में हुआ था।
- इस काल के हथियार भी पत्थर और हड्डियों के ही बने होते थे लेकिन ये पुरा-पाषाणकाल की तुलना में बहुत छोटे होते थे
- हथियारों में लकड़ियों और हड्डियों के हत्थे लगे हंसिए एवं आरी आदि हथियार प्राप्त होते हैं।
3. नव-पाषाणकाल क्या है : Nav-Pashankal kya hai ?
- इस काल में पत्थर की कुल्हाड़ियों का प्रयोग किया जाता था।
- पहिये का आविष्कार इसी काल में हुआ।
- मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृति नव-पाषाणकाल में हुआ।
- कृषि का आविष्कार नव-पाषाणकाल में हुआ।
- मेहरगढ़ से जौ, गेहूँ, खजूर और कपास की फसलों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
- यहाँ के लोग मिट्टी के कच्ची ईटों से बने आयताकार घरों में रहा करते थे।
- मानव द्वारा कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल गेहूँ (पहली फसल) एवं जौ थी।
- कृषि का प्रथम उदाहरण बलूचिस्तान के मेहरगढ़ से प्राप्त हुआ है।
- उत्तर प्रदेश के कोल्डिहवा से चावल उत्पादन के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं।
- कश्मीर के बुर्जहोम से गर्तावास (गड्ढा रूपी घर), हड्डी के औजार आदि मिले हैं।
- मानव ने सर्वप्रथम इसी काल में कुत्ता को पालतू बनाया।
प्रागैतिहासिक काल (pragaitihasik kal) से संबंधित कुछ अन्य मुख्य बिंदु
- मनुष्य ने सर्प्रथम ताँबा धातु का प्रयोग किया।
- मनुष्य द्वारा बनाया जानेवाला प्रथम औजार कुल्हाड़ी (प्राप्ति स्थल – अतिरम्पक्कम) था।
- रॉबर्ट ब्रुस फुट पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1863 ई. में भारत में पुरापाषाण कालीन औजारों की खोज की।
- भारत का सबसे प्राचीन नगर मोहनजोदड़ो था, सिंधी भाषा में जिसका अर्थ मृतकों का टीला है।
- असम का श्वेतभ्रू गिबन भारत में पाया जाने वाला एक मात्र मानवाभ कपि है।
- इनामगांव ताम्र-पाषाण युग की एक बड़ी बस्ती है। इसका संबंध जोर्वे संस्कृति से है।
- भारत में शिवालाक की पहाड़ी से जीवाश्म का प्रमाण मिला है।
- भारत में मनुष्य संबंधी सबसे पहला प्रमाण नर्मदा घाटी में मिला है।
प्रागैतिहासिक काल (pragaitihasik kal) के महत्वपूर्ण Question & Answer
- आग का आविष्कार किस काल में हुआ – पुरा-पाषाणकाल
- सर्प्रथम पहिये का आविष्कार किस काल में हुआ – नव-पाषाणकाल
- मानव ने सर्प्रथम किस धातु का प्रयोग किया – ताँबा
- मनुष्य द्वारा बनाया जाने वाला प्रथम औजार क्या था – कुल्हाड़ी
- सर्प्रथम किस स्थल से कुल्हाड़ी मिलने के साक्ष्य मिलें – अतिरम्पक्कम
- कृषि का प्रथम उदाहरण किस स्थल से प्राप्त हुआ है – मेहरगढ़
- कृषि का आविष्कार किस काल में हुआ – नव-पाषाणकाल
- पुरापाषाण कालीन औजारों की खोज करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे – रॉबर्ट ब्रुस फुट
- भारत का सबसे प्राचीन नगर कौन-सा था – मोहनजोदड़ो
- सिंधी भाषा में मोहनजोदड़ो का क्या अर्थ है – मृतकों का टीला
- इनामगांव किस युग की एक बड़ी बस्ती थी – ताम्रपाषाण युग
- नव-पाषाणकाल में मनुष्य ने सबसे पहले किस जीव को पालतू बनाया – कुत्ता
- मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृत्ति किस काल में हुई – नव-पाषाणकाल
- नव-पाषाणकाल में कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसल कौन-सी थी – गेहूँ एवं जौ
- चावल के प्राचीनतम साक्ष्य किस स्थल से मिले हैं – कोल्डिहवा (उत्तरप्रदेश)
- पूर्व-पाषाण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था – शिकार
- भारत में पूर्व प्रस्तर युग के अधिकांश औजार किस चीज के बने थे – स्फटिक (पत्थर)
ये भी पढ़े :
- प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत : Source of Ancient Indian History in Hindi
- सिंधु घाटी सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता : Indus Valley Civilization Notes In Hindi
- सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, खोजकर्ता, स्थिति, वस्तुएं
- वैदिक सभ्यता : Vedic Civilization Notes in Hindi
- 16 महाजनपदों का उदय : Mahajanpada Period in Hindi
- बौद्ध धर्म का इतिहास : Bauddha Dharma History in Hindi
- जैन धर्म के 24 तीर्थंकर : Jain Tirthankara and their symbols in Hindi
- शैव धर्म का इतिहास : Shaiv Dharm in Hindi
- वैष्णव धर्म या भगवत धर्म : Vaishnav Dharm History in Hindi
- इस्लाम धर्म का इतिहास : Islam Dharm History in Hindi
- ईसाई धर्म का इतिहास : Christian Dharma History in Hindi
उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। इसी तरह के और भी नोट्स अपने ईमेल पर पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें। पोस्ट पसंद आया हो तो फेसबुक पर शेयर करें।
प्रगैतिहासिक काल (pragaitihasik kal) से संबंधित कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें।
rlly very happy to say your post is very nice to read. i never stop myself to say something about it .