Shaka Dynasty History in Hindi : शक प्राचीन मध्य एशिया में रहने वाली स्किथी लोगों की एक जनजाति या जनजातियों का समूह था। इनकी सही नस्ल की पहचान करना कठिन रहा है क्योंकि प्राचीन भारतीय, ईरानी, यूनानी और चीनी स्रोत इनका अलग-अलग विवरण देते हैं। इस पोस्ट में शक वंश (shak vansh) के बारे में जानेगें तथा इससे संबंधित महत्त्वपूर्ण question answer को भी देखेंगे।

भारत पर शकों का आक्रमण
शक (Shak)
- यूनानियों के बाद भारत में शकों का आगमन हुआ। शकों की पाँच शाखाएँ थीं और हर शाखा की राजधानी भारत और अफगानिस्तान में अलग-अलग भागों में थी।
- पहली शाखा ने अफगानिस्तान, दूसरी शाखा ने पंजाब (राजधानी – तक्षशिला), तीसरी शाखा ने मथुरा, चौथी शाखा ने पश्चिमी भारत एवं पाँचवीं शाखा ने ऊपरी दक्कन पर प्रभुत्व स्थापित किया।
- प्रथम शक राजा मोअ था।
- शक मूलतः मध्य एशिया के निवासी थे और ये चरागाह को खोज में भारत आए।
- 58 ई० पू० में उज्जैन के एक स्थानीय राजा ने शकों को पराजित करके बाहर खदेड़ दिया और विक्रमादित्य की उपाधि धारण की।
- शकों पर विजय के उपलक्ष्य में 58 ई० पू० से एक नया संवत् विक्रम संवत् के नाम से प्रारंभ हुआ।
- उसी समय से ‘विक्रमादित्य’ एक लोकप्रिय उपाधि बन गयी, जिसकी संख्या भारतीय इतिहास में 14 तक पहुँच गयी।
- गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त द्वितीय सबसे अधिक विख्यात विक्रमादित्य था।
- शकों की अन्य शाखाओं की तुलना में दक्षिण भारत में प्रभुत्व स्थापित करनेवाली शाखा ने सबसे लंबे अरसे तक शासन किया। (लगभज चार शताब्दी तक)
- गुजरात में चल रहे समुद्री व्यापार से यह शाखा काफी लाभान्वित हुई और भारी संख्या में चाँदी के सिक्के जारी किए।
रुद्रदामन प्रथम (Rudrdamana Prathama)
- शकों का सबसे प्रतापी शासक रुद्रदामन प्रथम था, जिसका शासन (130-150 ई०) गुजरात के बड़े भाग पर था।
- रुद्रदामन प्रथम ने काठियावाड़ की अर्धशुष्क सुदर्शन झील (मौर्यों द्वारा निर्मित) का जीर्णोद्धार किया।
- रुद्रदामन संस्कृत का बड़ा प्रेमी था।
- उसने ही सबसे पहले विशुद्ध संस्कृत भाषा में लंबा अभिलेख (गिरनार अभिलेख) जारी किया, इसके पहले के सभी अभिलेख प्राकृत भाषा में रचित थे।
- भारत में शक राजा अपने को क्षत्रप कहते थे।
शक वंश से संबंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर : Shak Vansh GK Question Answer in Hindi
- विक्रम संवत् कब से प्रारंभ हुआ – 58 ई० पू०
- सर्प्रथम भारत में विशुद्ध संस्कृत भाषा में लंबा अभिलेख किस राजा द्वारा जारी किया गया – शक राजा रुद्रदामन द्वारा
- किस वंश के शासकों ने ‘क्षत्रप प्रणाली‘ का प्रयोग किया – शकों ने
- शक (saka) मूलतः कहाँ के निवासी थे – मध्य एशिया
- शकों का सबसे प्रतापी शासक कौन था – रुद्रदामन प्रथम
- रुद्रदामन प्रथम ने काठियावाड़ के किस झील का जीर्णोद्धार किया – सुदर्शन झील
- प्रथम शक (shak) राजा कौन था – मोअ
- शकों के विजय के उप्लक्षय में 58 ई० पू० में कौन-सा नया संवत् प्रारंभ हुआ – विक्रम संवत्
- रुद्रदामन द्वारा सबसे पहले विशुद्ध संस्कृत भाषा में जारी किया गया अभिलेख कौन-सा था – गिरनार अभिलेख
प्राचीन भारतीय इतिहास नोट्स :
- प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत : Source of Ancient Indian History in Hindi
- प्रागैतिहासिक काल : Prehistoric Age Notes in hindi
- सिंधु घाटी सभ्यता / हड़प्पा सभ्यता : Indus Valley Civilization Notes In Hindi
- सिन्धु सभ्यता के प्रमुख स्थल, नदी, खोजकर्ता, स्थिति, वस्तुएं
- वैदिक सभ्यता : Vedic Civilization Notes in Hindi
- 16 महाजनपदों का उदय : Mahajanpada Period in Hindi
- जैन धर्म का इतिहास : Jain Dharma History in Hindi
- बौद्ध धर्म का इतिहास : Bauddha Dharma History in Hindi
- जैन धर्म के 24 तीर्थंकर : Jain Tirthankara and their symbols in Hindi
- शैव धर्म का इतिहास : Shaiv Dharm in Hindi
- वैष्णव धर्म या भगवत धर्म : Vaishnav Dharm History in Hindi
- इस्लाम धर्म का इतिहास : Islam Dharm History in Hindi
- ईसाई धर्म का इतिहास : Christian Dharma History in Hindi
- पारसी धर्म का इतिहास : Parsi Dharma History in Hindi
- मगध राज्य का उत्कर्ष : Magadha Empire History in Hindi
- सिकंदर का इतिहास : Sikandar / Alexander the Great History in Hindi
- मौर्य साम्राज्य / वंश का इतिहास : Maurya Samrajya History in Hindi
- ब्राह्मण साम्राज्य : शुंग, कण्व और सातवाहन वंश का इतिहास
- भारत के यवन राज्य : Bharat Ke Yavana Rajya in Hindi
उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। इस ब्लॉग के सभी नए पोस्ट सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए इस ब्लॉग को अभी सब्सक्राइब करें।
शक वंश के इतिहास (shak vansh history in hindi) से संबंधित कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। अधिक जानकारी के लिए मुझे फेसबुक पर फॉलो कर सकते हैं।