इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि किस तरह से आप घर बैठे Voter की पूरी जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते है। वोटर की कुछ ऐसी जानकारी होती जो कि Voter ID Card पर नहीं दी हुई होती है। जैसे कि Electrol Roll Serial No., Electrol Roll Part No., Polling Station, Part Name etc.

इन सभी जानकारियों के अलावा भी आप वोटर कार्ड का EPIC No. (पहचान पत्र क्रमांक), Father’s/Husband’s Name, Assembly Constituency – Assembly Constituency Number (विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र), Parliamentary Constituency (संसदीय निर्वाचन क्षेत्र) इत्यादि के बारे में ऑनलाइन जान सकते है।
Voter Full Information : Electrol Roll Serial और Part Number कैसे पता करे ?
1. सबसे पहले https://www.nvsp.in की साइट पर जाकर login करें। अगर आपने इस साइट पर Register नहीं किया है तो लॉगिन नहीं कर पाएंगे।
NVSP साइट पर रजिस्टर कैसे करना है, इसके लिए यह पोस्ट पढ़े : Voter ID Card का नाम, पता, जन्म तारीख, फ़ोटो कैसे सही करें ?
2. Search in Electrol Roll पर क्लिक करें।

3. आप दो तरीके से अपने वोटर कार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते है :
- विवरण द्वारा खोज/Search by Details
- पहचान-पत्र के द्वारा खोज/Search by EPIC No.
पहला तरीका :
मतदाता सूचना विवरण द्वारा खोजे : Search Voter Information by Details

- नाम/Name : इसके सामने खाली स्थान में उसी नाम को लिखना है जो आपके वोटर कार्ड में दिया गया है।
- पिता/पति का नाम (Father’s/Husband’s Name) : पिता या पति का नाम लिखें।
- उम्र/Age : अपना उम्र select करें।
- जन्म तिथि/DoB : इसमें टिक करके जन्म तिथि चुने।
- लिंग/Gender : अपना लिंग select करे male या Female
- राज्य/State : अपना राज्य का चुनाव करें।
- जिला/District : अपना जिला को select करे।
- विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र : अपना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र को चुने।
- कोड/code : Captcha code को देखकर लिखें।
- खोजे/Search पर क्लिक करें।
दूसरा तरीका :
मतदाता सूचना पहचान-पत्र क्रमांक द्वारा खोजे : Voter Information Search by EPIC No.
- मतदाता पहचान-पत्र क्र./EPIC No. : इसमें अपना voter ID card का नंबर लिखें।
- राज्य/State : अपना राज्य का चुनाव करें।
- Captcha code देखकर लिखें।
- खोजे/Seach बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने कुल परिणाम/Number of Record(s) Found कुछ इस तरह का दिखेगा जैसा कि नीचे स्क्रीनशॉट में दिया गया है।

View Details पर क्लिक करे। अब आपके सामने Voter Information/मतदाता सूचना कुछ इस प्रकार से दिखेगा :

आप चाहे तो print voter information के बटन पर क्लिक करके इसको अपने मोबाइल या लैपटॉप में pdf format में save करके रख सकते है या फिर इसका प्रिंट निकाल सकते है।
इस तरह से आप वोटर की पूरी जानकारी ऑनलाइन निकाल सकते है।
- Aadhaar Card Download कैसे करे
- Aadhaar Status Check Kaise Kare
- Paytm Wallet में पैसा कैसे Add करे Debit Card से
उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। Voter की पूरी जानकारी ऑनलाइन कैसे निकाले या Electrol Roll Serial और Part Number कैसे पता करे, से सबंधित कोई भी प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।
अगर यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प इत्यादि जैसे सोशल साइट्स पर शेयर करें। और हाँ इसी तरह के और भी जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाते रहने के लिए अभी सब्सक्राइब करे।