Skip to main content

Website के लिए Domain Name कैसे खरीदे या Register करें



अगर आप online business start करना चाहते है तो इसकी शरूआत आप blogspot.com या wordpress.com जैसे free blogging platform पर एक free blog बनाकर कर सकते हैं |

Starting में जब आप BlogSpot.com पर blog की शुरुआत करेगे तो आपके blog के domain name के साथ "blogspot.com" जुड़ा रहेगा जैसे कि name.blogspot.com और इसे ही free domain name कहा जाता है | जबकि custom domain name कुछ इस तरह से होता है name.com | इसका एक अच्छा उदाहरण NewFeatureBlog.com है जो कि custom domain name है |

how-to-register-buy-domain-name

बहुत से users का question होता है कि अपने blog के लिए free domain का use करें या फिर custom domain का इस्तेमाल करें | मैं आपको free domain  name के बदले में custom domain name का use करने के लिए suggest करूँगा |



Domain Name क्या है ?

अपने blog के लिए domain name का registration करने या खरीदने से पहले आपको एक अच्छा सा domain name को choose करना पड़ेगा | जैसा कि मैं ऊपर बता चुका हूँ कि अगर आपके blog URL के साथ 'blogspot.com' लगा हुआ है तो वह free domain है |

Domain name के बारे में मैं आपको उदाहरण देकर समझाता हूँ |

उदहारण 1 : newfeatureblog.blogspot.com

newfeatureblog - blog name
blogspot.com - free domain extension name

उदाहरण 2 : newfeatureblog.com, newfeatureblog.in, newfeatureblog.net etc.

newfeatureblog - blog/website name
.com, .in, .net - custom domain extension name

उदाहरण से स्पष्ट है कि .com, .in, .net etc. जैसे domain  ब्लॉग या वेबसाइट के नाम (newfeatureblog) के साथ जुड़ा हुआ है |  इस प्रकार blog name और domain का extension name को मिलाकर domain name कहते है |

Domain तथा name को full stop (.) के द्वारा अलग किया जाता है |



Domain Name का Registration कहाँ से करें ?

Domain name register करने का मतलब domain name को खरीदना है | Domain name को register करने की बहुत सारी comapanies है जिससे हम अपने website के लिए domain name को buy कर सकते है |

वैसे तो domain name का registration करने के लिए बहुत सी comapnay है परंतु उनमे से GoDaddy बहुत ही अच्छा और famous company है |

मैं आपको GoDaddy पर domain name को register करने का process बतलाऊंगा |


GoDaddy से Domain Name कैसे खरीदे ?


Step 1

सबसे पहले GoDaddy की site (https://in.godaddy.com/) पर visit करें |


Step 2

Search box में अपने blog का नाम लिखकर search करें | अगर आपके blog name के लिए domain available होगा तो 'Yes ! Your domain available' show होगा |


search-your-domain-and-click-on-continue-to-cart


अपने blog के नाम के साथ जिस domain (.com, .in, .net etc.) को चाहते है Add to Cart पर click कर Continue to Cart पर click करें |


Step 3

अब एक new window open होगी जिसमे domain name के साथ कुछ और भी खरीदने का option होगा जैसे Hosting, Email etc. | इसके लिए additonal cost लगेंगे | अगर आप नहीं खरीदना चाहते है तो सभी options को deselect रहने दे |


click on continue with these option


Last में Continue with these options पर click करें |


Step 4

अब एक new page open होगा जिसमे domain name के बारे में जानकारी और उसका price होगा |


click-on-proceed-to-checkout


  1.  Domain name को कितने year के लिए register करना चाहते है वह select करें | इसके हिसाब से cost लगेगा |
  2.  Total price check कर ले |
  3.  Proceed to Checout> पर click करें |



Step 5

Proceed to Checkout> पर click करने के बाद एक new page open होगा जिसमे आपको GoDaddy account में Sign करने के लिए कहा जायेगा |


create-an-godaddy-account


अगर आपका account GoDaddy पर पहले से बना हुआ है तो Username और password डालकर Sign In करें | अगर इस पर account नहीं बना हुआ तो Create an account पर click करें | आप facebook account से भी login कर सकते है |


Step 6

अब एक new page open होगा |


email-password-pin-daalkar-create-account-par-click-kare


  1.  अपना Email Address लिखें |
  2. GoDaddy Account के लिए Username लिखे | Username कम-से-काम 5 character का होना चाहिए |
  3.  Password enter करें | Password कम-से-कम 9 character का होना चाहिए जिसमें capital letter और number भी होना चाहिए |
  4. चार digit का कोई भी PIN number enter करें | यह PIN आपको याद रखना है |
  5.  अब Create Account पर click करें |



Step 7


click-on-cart-logo

अब सबसे ऊपर cart वाले icon पर click करें | जैसा कि ऊपर screenshot में है |


Step 8

अब एक पेज open होगा जिसमे doamin name के बारे में सारी जानकारी होगी |

click-on-proceed-to-checkout


Proceed to Checkout पर click करें |


Step 9


click-on-continue

  1.  I agree the following के सामने check box में tick करें |
  2.  Continue पर click करें |



Step 10

अब जो page open होगा उसमें आपको अपने बारे में कुछ infomation सही-सही fillup करना है |

fill-information-correctly
fill-information-correctly


सारी जानकारी भरने के बाद Continue button पर click करें |


Step 11


choose-card-and-click-on-make-payment


  1.  Billing Information एक बार check कर ले सही-सही है कि नहीं |
  2.  Payment information में payment का method select करें | मैंने Debit Cards का option select किया है | जिस bank का debit card या ATM card है वह select करें |
  3. Make Payment पर click करें |



Step 12


fill-debit-card-information-and-click-on-submit-burtton

  1.  Card Number : Debit Card का number लिखें |
  2.  Valid Thru / Expiry Date : Card का expiry date लिखें |
  3.  Cardholder's Name : Card जिसके नाम से है उसका name लिखें |
  4.  ATM PIN : अपने ATM का Pin number enter करें |
  5.  Enter the character visible in the box below : दिए हुए character को देखकर box में enter करें |
  6.  Submit button पर click करें |



Step 13


click-on-pay

Pay पर click करें |


Step 14


enter-atm-pin-and-submit

  1.  ATM Pin enter करें |
  2.  Submit पर click करें |



Step 15

अब आपके उस mobile number पर OTP (One Time Password) send किया जाएगा जो कि bank में registered होगा |

click-on-submit


अपने मोबाइल नंबर पर OTP पाने के लिए Submit पर click करें |


Step 16


enter-otp-and-submit


  1.  आपके mobile no. पर जो OTP send किया गया है उसको enter करें |
  2.  Submit पर click करें |


अब GoDaddy पर आपके website का domain name registered हो चुका है | अब इस domain name को BlogSpot blog में add करना है |





उम्मीद है कि आपको यह post पसंद आया होगा | Domain name को register करने या खरीदने में कोई भी problem आती है तो मुझे comment करके बताये | मैं आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करूँगा |


इसी तरह का post पढ़ते रहने के लिए मुझे subscribe करें | अगर यह post आपको पसंद आया हो तो इसे facebook, twitter, google plus इत्यादि जैसे social media पर share करें |

Comments

  1. Your demonstration is really nice and easy to understood

    ReplyDelete
  2. Nice article
    Useful information

    ReplyDelete
  3. Thank you @Sujal Ji...for your comment

    ReplyDelete

Post a Comment

Comment Rules :

1. Comments deemed to be spam or solely promotional in nature will be deleted.
2. Anonymous comments will be deleted. We only accept comment from posters who identify themselves.

Popular posts from this blog

Google Analytics Account को Another AdSense Account से Link कैसे करे

Google Analytics (GA) एक tool है जिस पर हम अपने site or blog के complete stats को देख सकते है | यदि आप अपने AdSense earning को GA पर track करना चाहते है तो Google Analytics  को AdSense Account से link करना होगा | दोनों अकाउंट को link करने के बाद आप AdSense और Analytics दोनों के data को GA के dashboard से ही track कर सकते है | अगर GA अकाउंट और एडसेंस अकाउंट दोनों का e-mail (gmail) अलग-अलग है तब AdSense और Analytics दोनों एक दूसरे से link नहीं होगा | आज मैं आपको इस पोस्ट में इसी के बारे में बताऊंगा कि कैसे एक Google Analytics Account को दूसरे AdSense Account से link कर सकते है | Google Analytics Account बनाकर इसको Blog में कैसे Add करे ? AdSense Account कैसे बनाये Blog के लिए : Full Guide How To Link Google Analytics (GA) with another AdSense Account ? निम्नलिखित steps को अच्छी तरह से follow करे :- Step 1 सबसे पहले Google Analytics में login  करके उसके dashboard पर जाएँ | Step 2 ' Admin ' panel पर click करे | Step 3 Admin ...

AdSense Account को Google Analytics से Link कैसे करे

Google AdSense को Analytics Account से link (connect) करना बहुत जरुरी है क्योंकि दोनों को एक दूसरे से लिंक करने के बाद AdSense से होने वाली earning का report Google Analytics  पर पूरी detail में देख सकते है | वैसे तो AdSense earning का report एडसेंस अकाउंट पर भी देख सकते है परंतु analytics पर ad performance (CTR, eCPM, revenue, etc.) की सारी जानकारी विस्तार से और आसानपूर्वक मिल जायेगी | Analytics पर हमें blog के किस page से कितना Impression, CTR, Pageviews, Click, Revenue, eCPM etc. मिल रहा है, की जानकारी आसानी से मिल जाता है | अतः इससे हमें एनालिटिक्स पर इस बात का पता आसानी से चल जाता है कि blog पर किस प्रकार के content पर high CPC है और अधिक revenue (earning) हो रही है | Google Analytics में अपनी AdSense earning report को analyze करके आप अपने AdSense ads को optimize कर एडसेंस की earning को increase कर सकते है | AdSense Account कैसे बनाये Blog के लिए : Full Guide AdSense Code को Blogger Template में Save करने के बाद आनेवाले Async XML Parsi...

BlogSpot Blog में Specific Links का Color Change कैसे करें

इस post में मैं आपको बताने वाला हूँ कि BlogSpot blog में post links, sidebar links, footer links, label links, archive gadget links, comment link, post title के color को change कैसे करते हैं | इसके साथ ही links में beautiful color effects कैसे देते है, के बारे में बताऊंगा | Beautiful color effects वाले Links का होना क्यों जरुरी है ? Blog में beautiful color link का होना बहुत ही जरुरी है | इस तरह के लिंक के तरफ visitors अधिक attract होते है और blog देखने में भी सुन्दर लगता है और links पर click करने के chances भी बढ़ जाते है | इससे blog या site का bounce rate decrease होता है जो SEO  के लिए बहुत ही अच्छा है | अगर आपके blog post में low quality color का link add है तो हो सकता है कि visitors उस लिंक की तरफ आकर्षित न हो और उस पर click न करें और वे आपके site को छोड़कर किसी दूसरे site पर visit कर जाये | इससे आपके site की bounce rate increase कर सकती है जो कि SEO के नजरिये से अच्छा नहीं है | इसलिए आप अपने blog के सभी post में hyperlink को जरूर add करें और लिंक का color...