Skip to main content

Gravatar Account बनाकर WordPress Comment में अपना Profile Photo कैसे दिखाये



क्या आपने कभी notice किया है कि जब आप किसी wordpress comment box में comment करते है तो इसमें आपका profile photo या picutre show नहीं होता है | उसके बदले में कोई unknown photo दिखता है | क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है |

अगर नहीं जानते है तो मैं आपको बतलाता हूँ | ऐसा इसलिए होता है क्योकि आप जिस email से worpress site पर comment करते है, उसको आपने अभी तक  Gravatar से connect नहीं किया है |

show-profile-photo-in-wordpress-comment-to-make-gravatar-account

अपना profile photo को wordpress comment में show करने के लिए आपको बस email के द्वारा gravatar पर account create करना है और फिर उस email के साथ अपना Avatar मतलब कि profile photo/picture को जोड़ना है |

इसके बाद आप जब भी wordpress comment box में gravatar के साथ connect किये हुए email से comment करेगे तो आपके नाम के साथ profile picture भी show होगा |







Gravatar क्या है ?

Gravatar एक "Globally Recognized Avatar" है क्योकि इसका use करने वाले लोगो और website की संख्या millions में हैं | हमें अपनी online identity को बनाये रखने के लिए एक profile picture की जरुरत होती है जिसमे gravatar आपकी मदद कर सकता है |

Facebook, twitter, Instagram, LinkedIn, Google Plus etc., जैसे social sites पर अपनी identity को show करने के लिए इसके साथ अपनी प्रोफाइल फोटो को add करते है | आप अपनी profile picture को अवतार कह सकते है |

Just like, ठीक इसी तरह पूरी दुनिया में online अपनी identity को show करने के लिए gravatar के साथ अपना email और profile picture को add करते है ताकि आप जब भी किसी WordPress powered blog पर comment करे तो लोग आपकी फोटो को देखकर पहचान सके |

मैं संक्षिप्त में कहूँ तो आपकी जो identity profile picture (Avatar) के रूप में Globally पहचानी जाती है, उसको Gravatar कहते है |



Gravatar का Use क्यों करे ?

यदि आप online अपनी identity बनाना चाहते है तो आपको Gravatar का use जरूर करना चाहिए | यदि आपके user name के साथ photo show नहीं होता तो बहुत से लोग आप पर trust नहीं करेगे |

अपने प्रोफाइल फोटो को comment में show करने का एक फायदा यह भी है कि अगर आपका कमेंट और प्रोफाइल पिक्चर दोनों बढ़िया है तो लोग आपके बारे में जरूर जानना चाहेगे और वे आपके picture पर click करते ही सीधे आपके site पर visit कर जायेगे | इससे आपके साइट की page view बढ़ेगी और धीरे-धीरे लोग आपको और आपके साइट के बारे में भी जानने लगेगें | तो आप कह सकते है कि इसमें gravatar का बहुत अहम भूमिका है |


WordPress blog पर जो comments होते है, उसमे बहुत से कमेंट्स users के द्वारा पूछे गए सवाल होते है और admin के द्वारा दिए गए जबाब होते है | बहुत से users अपने question का जवाब के लिए कमेंट को जरूर पढ़ते है |

परंतु उनका ज्यादातर ध्यान उन users के comments पर अधिक पड़ता है जिसका profile picture पहचानने योग्य होता है मतलब कि unknown picture नहीं होता है और हो सकता कि वे उस यूजर के बारे में जानना चाहे |

इसलिए आप देर न करे और अभी ही Gravatar पर अपना अकाउंट बना ले | इस पर account बनाना बहुत ही आसान है | मैं इसके बारे में नीचे बतलाता हूँ बस आप मेरे steps को follow करे |


Gravatar पर Account कैसे बनाये ?

Step 1 : सबसे पहले https://en.gravatar.com/  पर जाएं |


click-on-create-your-own-gravator


Create Your Own Gravatar पर click करे |



Step 2 : अब एक new window open होगा |


enter-email-user-name-password-and-sign-in-for-gravatar

  1. अपना E-mail Address लिखे |
  2. अपना Username लिखे | 
  3. Password enter करे |
  4. Sign up पर click करे |


Step 3 : अब अगले पेज पर 'we sent you a confirmation email !' का message show होगा | मतलब की gravatar की तरफ से आपके email पर एक confirmation link भेजा गया होगा |

आपको अपने mail inbox में जाकर उस मेल को open करना है और Activate Account की लिंक पर click करना है |



Step 4 : Activate Account की link पर क्लिक करते ही आप gravatar की site पर redirect हो जाएंगे और आपके सामने कुछ इस तरह का message show होगा : "Your wordpress.com account has been activated".


click-on-sign-in-to-gravator


अब Sign in to Gravatar पर click करें |



Step 5 : अब एक नया window open होगा |


add-other-email-and-image-in-gravatar


  1. Add email address पर click करके आप कोई other email भी add कर सकते है | 
  2. अपना profile picture को add करने के लिए Add one by clicking here ! की link पर click करे जैसा कि ऊपर screenshot में देख सकते है |



Step 6 : अब आपको अपना image को upload करने के लिए चार option आएंगे | आप किसी भी option को choose कर सकते है |

click-on-upload-new


Upload new पर click करे |



Step 7 : Choose File button पर click कर image को select करे और फिर Next की बटन पर क्लिक करें |



Step 8 : Crop Image पर click करे |


crop-avatar-image



Step 9 : अपने Gravatar के लिए G rating को choose कर Set Rating पर click करे |



Gravatar Profile Details


Name & Details :
  • Menu bar से My Profile पर click करे |
  • अपना name और details भरकर Save Profile पर click करे |



click-on-profile-photo-and-fill-name-details-for-gravatar


Webiste :
  • Add Website पर click करे |
  • अपना site का URL Address और title लिखकर Save Website पर click करे |

add-website-url-address-and-title-in-gravatar


Gravtar पर account बनाने के बाद आप WordPress comment box में अपना कमेंट करे | आप देखेगे कि अब आपका profile photo show होने लगेगा |





उम्मीद करता हूँ कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा | Gravatar पर account बनाने में कही पर भी दिक्कत आती है तो आप मुझे कमेंट करे |

इसी तरह का post पढ़ते रहने के लिए मुझे Subscribe करे | अगर यह पोस्ट आपको पसंद आया हो तो इसे facebook, twitter, googlke plus जैसे social sites पर share करे |

Comments

Popular posts from this blog

Blogger Post में Code Box कैसे Add करें

Blog post में code box को add करना बहुत ही जरुरी है क्योंकि यह हमारे blog के post को professional look देता है और users को भी code का  इस्तेमाल करने में सुविधा होती है | मैंने पिछले post में भी HTML और CSS code box को blogger post में add करने  का सबसे आसान तरीका बतलाया था| अब मैं आपको इस post में code box को add करने का दूसरा method बतलाऊंगा | इस code को add करना बहुत ही आसान है | आप मेरे steps को follow करें | Website के लिए Domain Name कैसे खरीदे या Register करें ? Blog या Website के Domain Name को Without WWW के कैसे Set करें ? Step 1 सबसे पहले यह code copy कर लीजिए | /* Code Box ----------------------------------------------- */ .code { background:#f5f8fa; background-repeat:no-repeat; border: solid #5C7B90; border-width: 1px 1px 1px 20px; color: #000000; font: 13px 'Courier New', Courier, monospace; line-height: 16px; margin: 10px 0 10px 10px; max-height: 200px; min-height: 16px; overflow: auto; padding: 10px 10px 10px; width: 90%...

Google Analytics Account बनाकर इसको Blog में कैसे Add करे ?

Hellow friends, आज मैं आपको इस post में बताऊंगा कि Google Analytics account कैसे बनाते है और फिर इसको अपने blog से कैसे add करते है ? Analytics को अपने blog या site में add करके website का owner अपने site पर आने वाले सभी visitors की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है | इस analytics की मदद से अपने site के बारे में बहुत सारी जानकारियां मिलती है जिसका इस्तेमाल करके हम site की Search Engine Ranking  को increase कर सकते है | Google Analytics से हमें अपने site के बारे में क्या-क्या help मिल सकता है इसके बारे में आगे विस्तार से जानते है | Also Read :   AdSense Account कैसे बनाये Blog के लिए : Full Guide Also Read :   Blog or Website Ko Google, Bing, Yahoo Aur Yandex Me Submit Kaise Kare ? Google Analytics क्या है ? गूगल एनालिटिक्स Google की एक service है जिसके मदद से हम अपने site पर आने वाले visitors के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है | इससे हमें visitors की location की जानकारी भी मिलती है | अपने blog या website की जानकारी को analytics...

AdSense Code को Blogger Template में Save करने के बाद आनेवाले Async XML Parsing Error को ठीक कैसे करे

हैलो दोस्तों, मैंने पिछले Post में Google Adsense Account को blog के लिए create करने  के बारे में बतलाया था | Adsense account बनाते समय एक ads का code प्राप्त होता है जिसको कि blogger template (theme) में लगाना होता है | इस code को blogspot blog के template में लगाकर save करने के बाद async XML parsing error का एक message show होता है | यह error adsense के लिए approval मिलने के बाद page-level ads को blogspot blog में लगाते समय भी आता है | इस post में मैं आपको बताऊंगा कि AdSense code को blogger template में save करने के बाद आने वाले Async XML parsing error को ठीक कैसे करते है ? Blogger पर error message कुछ इस प्रकार से show होगा :- Error parsing XML, line 670, column 15: Attribute name "async" associated with an element type "script" must be followed by the ' = ' character  इस error को ठीक करने का नीचे मैं solution बता रहा हूँ | ध्यान से पढ़ें | Also Read  : RevenueHits Ads Network पर Account बनाकर पैसा कैसे कमाये ? BlogSpot...